Home Hindi प्रीमियर लीग : चेल्सी ने संडरलैंड को दी मात

प्रीमियर लीग : चेल्सी ने संडरलैंड को दी मात

0
1

संडरलैंड:  इंग्लिश प्रीमियर लीग के 16वें दौर में बुधवार देर रात खेले गए मुकाबले में चेल्सी ने संडरलैंड को मात दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेडियम ऑफ लाइट में खेले गए इस मुकाबले में संडरलैंड को 1-0 से मात देने के बाद चेल्सी ने लीग सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है।

लीग सूची में चेल्सी ने दूसरे स्थान पर काबिज लीवरपूल से अब छह अंकों की दूरी बना ली है। वह 40 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं लीवरपूल के 34 अंक हैं।

मुकाबले के पहले हाफ में ही गोल दागकर चेल्सी ने इस मैच में अपनी जीत पक्की कर ली थी। टीम के लिए यह गोल 40वें मिनट में सेस्क फेब्रेगास ने किया।

इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं दागा गया। मुकाबले का समापन चेल्सी की जीत के साथ हुआ।

इस मुकाबले के बाद चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा, “अगर आपके पास खेल को खुद से समाप्त करने की क्षमता है, तो आपको ऐसा करना चाहिए। आशा है कि हम भविष्य में खेल में और भी सुधार करने की कोशिश करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here