Home International Cricket कोहली मुझसे दो गुना अधिक आक्रामक : पूर्व कप्तान सौरव गांगुली

कोहली मुझसे दो गुना अधिक आक्रामक : पूर्व कप्तान सौरव गांगुली

0
1

sourav gangulyकोलकाता, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि आक्रामकता के मामले में मौजूदा कप्तान विराट कोहली उनसे जो कदम आगे हैं। गांगुली बुधवार को अपने सौरव गांगुली फाउंडेशन और सौरव गांगुली क्रिकेट स्कूल लांच समारोह में शामिल हुए। ये दोनों संस्थान ‘पिचविजन क्रिकेट टेक्नोलॉजी’ द्वारा संचालित हैं। इसी समारोह में गांगुली ने कहा, “कोहला की आक्रमकता मुझसे दो गुनी अधिक है।”

यह प्रौद्योगिकी एक प्रकार का उपकरण है, जो टेलीविजन और अकादमी शैली प्रतिक्रिया के जरिए खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर अपने कौशल में सुधार में मदद करती है।

भारतीय क्रिकेट में अपने करियर के दौरान गांगुली को एक आक्रामक कप्तान के रूप में जाना जाता था। 2002 में भारत की नेटवेस्ट त्रिकोणीय श्रृंखला जीत के समय लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर उनकी अपनी टी-शर्ट निकालकर जश्न मनाने का पल सभी को याद है।

कोहली भी अपने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से तकरार के लिए लोकप्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके साथ ही कोहली पांच टेस्ट श्रृंखला जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला को 2-1, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0, वेस्टइंडीज के किलाफ 2016 में 2-0, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से जीती है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ अभी एक और टेस्ट मैच खेला जाना बाकी है लेकिन भारत ने इस श्रृंखला में 3-0 से अजय बढ़त बना ली है।

गांगुली ने अपने फाउंडेशन के बारे में कहा, “पिचविजन क्रिकेट टेक्नोलॉजी’ के जरिए हम पश्चिम बंगाल में क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले जाने का वादा करते हैं।”

पूर्व कप्तान ने कहा, “हम फाउंडेशन से संबद्ध स्कूलों के बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए 100-150 कोचों को नियुक्त करेंगे। वित्तीय रूप से कमजोर क्रिकेट खिलाड़ियों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here