Home Hindi सूजी बेट्स ने जीता टी-20 एकदिवसीय महिला क्रिकेटर पुरस्कार

सूजी बेट्स ने जीता टी-20 एकदिवसीय महिला क्रिकेटर पुरस्कार

0
1

दुबई:न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने बुधवार को आईसीसी की साल की सबसे अच्छी टी-20 और एकदिवसीय खिलाड़ी का पुरस्कार जीत लिया। यह दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 14 सितम्बर, 2015 से 20 सितम्बर, 2016 के बीच के रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने इस पुरस्कार के लिए बेट्स का चयन किया है।

बेट्स ने इस दौरान आठ एकदिवसीय मैचों में 472 रन बनाए और आठ विकेट भी हासिल किए। टी-20 में बेट्स ने इस दौरान कुल 429 रन बनाए।

बेट्स ने इसे शानदार उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह दोनों पुरस्कार जीतकर थोड़ा हतप्रभ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here