Home Hindi एफ-1 टीम मर्सिडीज के साथ नहीं जुड़ेंगे आलोंसो : प्रबंधक

एफ-1 टीम मर्सिडीज के साथ नहीं जुड़ेंगे आलोंसो : प्रबंधक

0
1
alonso vettel isn

alonso vettel isnमेड्रिड: मैक्लारेन के स्पेनिश चालक फर्नाडो अलोंसो के प्रबंधक फ्लावियो ब्रियाटोरे का कहना है कि आलोंसो फॉर्मूला वन टीम मर्सिडीज, टीम में लेविस हेमिल्टन के साथी चालक नहीं होंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के प्रमुख टोटो वोल्फ ने पिछले सप्ताह अपने एक बयान में कहा था कि मर्सिडीज टीम आलोंसो के साथ करार के बारे में सोच रही है।

वोल्फ ने यह जानकारी देते हुए बताया था कि आलोंसो को टीम में निको रोसबर्ग के स्थान पर शामिल किए जाने के बारे में सोचा जा रहा है।

मैक्लारेन के साथ स्पेनिश चालक आलोंसो का करार अगले साल के अंत में समाप्त होगा।

बीबीसी ने एक समाचार पत्र ‘गजेटा डेलो स्पोर्ट’ के हवाले से कहा कि आलोंसो के प्रबंधक फ्लावियो ने अपने एक बयान में कहा, “हमारा मैक्लारेन के साथ एक करार हुआ है और हम उसका सम्मान करते हैं।”

मैक्लारेन को कार्यकारी निदेशक जाक ब्राउन ने इस सप्ताह कहा था, “आलोंसो के साथ हमारा एक करार हुआ है और उससे हम खुश हैं। निश्चित तौर पर वह रेस जीतना चाहते हैं और हम भी लेकिन हम स्थिति को लेकर चिंतित नहीं हैं। हम जिस स्तर पर हैं, उसमें सहज हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here