Home Hindi Mahindra felicitates Paralympic medal winners

Mahindra felicitates Paralympic medal winners

0
1

महिन्द्रा ने भारतीय पैरालम्पिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया

नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम)’ ने शुक्रवार को भारत के पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया, मरियप्पन थंगावेलु तथा कांस्य पदक विजेता वरूण सिंह भाटी को एक समारोह में सम्मानित किया। इन विजेताओं को10-10 लाख रुपए का चेक दिया गया। इसके अलावा, झाझरिया और मरियप्पन को ‘ब्लू थार एसयूवी ऑफरोडर’ प्रदान की गई।

रियो पैरालम्पिक में पदक जीतने कर देश को गौरवान्वित करने के लिए इन विजेताओं को राजधानी दिल्ली में कंपनी के परिसर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में कंपनी के ऑटोमोटिव विभाग के प्रमुख और मुख्य कार्यकारी प्रवीण शाह ने कहा, “हमारे पैरालम्पिक पदक विजेताओं को सम्मानित कर हमें बेहद खुशी हो रही है। इन खिलाड़ियों ने अपनी ऐतिहासिक विजय से दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। वे आज उन भारतीय युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं, जो सिर्फ खेलकूद में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिये सभी बाधाओं को पार किया है। थार हमारे ओलम्पिक विजेताओं के लिए व्यक्तिगत पहचान बनाने का एक आदर्श वाहन है।”

पैरालिम्पिक पदक विजेताओं झाझरिया, मरियप्पन और वरूण ने कहा कि वे महिन्द्रा के आभारी हैं, जिसने उनके प्रयासों को सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here