Home Hindi Arsenal midfielder surgery a success; out for three months

Arsenal midfielder surgery a success; out for three months

0
1

लंदन, 9 दिसंबर: आर्सेनल के मिडफील्डर सांती काजोर्ला की दाहिने पैर की सर्जरी सफल रूप से पूरी हो गई है। हालांकि, इस कारण वह तीन माह तक कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्पेन के खिलाड़ी ने इसकी जानकारी दी।

काजोर्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन की कुछ फोटो साझा की। इन फोटो के साथ अपने संदेश में खिलाड़ी ने लिखा, “सर्जरी पूरी। सफल रही। आपके लिए स्टेडियम में वापसी का इंतजार है।”

चैम्पियंस लीग में बुल्गेरिया के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में 31 वर्षीय खिलाड़ी काजोर्ला को चोट लगी थी।

पिछले सत्र में भी मिडफील्डर घुटने की चोट के कारण सात माह के लिए खेल से बाहर थे।

वर्तमान सत्र में काजोर्ला ने आर्सेनल के लिए खेले गए 11 मुकाबलों में दो गोल दागे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here