Home Shooting Shooting Women’s 10m Air Pistol Asian shooting meet: India’s Ruchita Vinerkar claims bronze

Women’s 10m Air Pistol Asian shooting meet: India’s Ruchita Vinerkar claims bronze

0
1
Shooting-260-2

Shooting 260 2तहरान: भारत की रुचिता विर्नेकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह नौवीं एशियन 10 मीटर (एयर/पिस्टल) चैम्पियनशिप की आखिरी स्पर्धा थी।

रूचिता ने फाइनल में 175.5 का स्कोर किया। वहीं चीन की मेंगशुहे झांग ने 198.8 का स्कोर कर स्वर्ण पदक हासिल किया। झांग की हमवतन युएमेइ लिन ने 194.3 का स्कोर कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

भारत ने इसी के साथ इस स्पर्धा का अच्छा अंत किया है। उसके हिस्से इस चैम्पियनशिप में कुल 32 पदक आए हैं जिसमें 14 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य शामिल हैं।

भारत के लिए इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन शाहजार रिजवी ने किया। उन्होंने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में जीतू राय को रजत पदक मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here